रिपोर्ट- जीत नाग

फतेहपुर बाराबंकी। विद्युत वितरण खण्ड के संविदा कर्मियों को दो माह के मानदेय का भुगतान न किये जाने के विरोध में उ0प्र0 बिजली मजदूर संगठन की तहसील इकाई ने ध्यानाकर्षण हेतु शुक्रवार को संविदाकर्मियों ने अपने-अपने तैनाती स्थल पर रहकर कार्य बहिष्कार किया। संगठन के संरक्षक शंकर सिंह, अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महामंत्री सूरज यादव, मो0 गुफरान, राजकुमार, असलम, रिषभ, देवेन्द्र, सुधीर आदि का कहना है कि प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में मानदेय दिये जाने का कारपोरेशन का आदेश है परन्तु समय से मानदेय का भुगतान न किये जाने से संविदाकर्मियों के लिए अपने परिवार जन का पालन पोषण करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संविदाकर्मियों का कहना है कि जब तक मानदेय का भुगतान नहीं होगा बहिष्कार जारी रहेगा। अधिशाषी अभियन्ता शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि संविदाकर्मियों की उपस्थिति सम्बन्धित फर्म को भेजी जा चुकी है मेरे स्तर से कोई कार्यवाही लम्बित नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।