डॉ अरविंद कुमार पाठक को पदोन्नति सूची में शामिल होने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी गण ने हर्ष व्यक्त किया-सनत कुमार सिंह।

रोहित सेठ

वाराणसी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार पाठक को पदोन्नति सूची में शामिल होने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी गण ने हर्ष व्यक्त किया।वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह के द्वारा बुकें व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सनत कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों के कई वर्षों से लम्बित प्रोन्नत वेतनमान की स्वीकृति,अवरुद्व वेतन भुगतान हेतु बहाली आदेश व रसोईयों के लम्बित मानदेय भुगतान का मांग रखा गया। समस्त विकास क्षेत्रों से प्रोन्नत वेतनमान हेतु सूची मंगाने व जिन विद्यालयों में शिक्षकों का वेतन कम उपस्थिति को लेकर अवरुद्व है उसके वेतन भुगतान एवं रसोइयायों के मानदेय के भुगतान हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संघटन को आश्वस्त किया गया।मुख्य रूप से अनूप सिंह,श्याम नारायण सिंह,श्यामलाल वर्मा,राजेश सिंह,मनोज कुमार,विजयलाल गुप्ता, विश्वाश पांडेय,नागेन्द्र राय,विरेंद् सिंह, मनीष सिंह,विवेक सिंह, ज्योतिभूषण त्रिपाठी,यशोवर्धन त्रिपाठी,रविंद्र सिंह,तूफानी यादव,धर्मेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *