रिपोर्ट – हरेन्द्र प्रताप सिंह

लखीमपुर खीरी सहकारी गन्ना समिति भीरा खीरी चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

सहकारी गन्ना समिति भीरा खीरी के चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।राजनीतिक दलों की निगाह भी इस चुनाव पर है।गुरुवार को डेलीगेट के पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए थे। शुक्रवार को दाखिल हुए पर्चो की जांच करके चुनाव अधिकारियों ने वैध साबित कर समिति में पंचायत व सेक्टर वार सूची चस्पा कर दी गई।हालांकि चुनाव प्रक्रिया अभी चल रही है।डेलीगेट का चुनाव 3 अक्टूबर को होगा। परिणाम भी उसी दिन आएंगे।इसी बीच चेयरमैन चुनाव को लेकर एक ही समुदाय के दिग्गजो के आमने सामने आने की सुगबुगाहट ने चुनाव और दिलचस्प बना दिया है। चुने हुए डेलीगेट डायरेक्टर चुनेंगे और डायरेक्टर चेयरमैन चुनेगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *