रिपोर्ट – हरेन्द्र प्रताप सिंह

लखीमपुर खीरी के पड़रिया तुला चौकी इंचार्ज का हुआ विदाई समारोह

जनपद लखीमपुर की पड़रिया तुला चौकी इंचार्ज संदीप यादव का हुआ विदाई समारोह जो कस्बे व क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने एसआई संदीप यादव को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर किया विदा।विदाई के दौरान भावुक हुए लोग,नम आंखों से चौकी इंचार्ज को किया विदा।चौकी इंचार्ज ने अपने सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व से क्षेत्र की जनता के दिलों में बनाई थी एक अलग पहचान।संदीप यादव ने क्षेत्र में अपराध व कच्ची शराब के विरुद्ध लगा रखा था कड़ा अंकुश।संदीप यादव का बीते दिनों ढखेरवा चौकी के लिए हुआ था स्थान्तरण, पड़रिया तुला चौकी पर थे लंबे समय से तैनात।क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्ति ,कस्बे के व्यापारी व सभी पत्रकार बन्धु ने चौकी इंचार्ज के उज्ज्वल भविष्य की कामना।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed