रिपोर्ट: राहुल राव


मध्यप्रदेश-नीमच। नीमच की व्रत, त्यौहार आदि के विषय में शास्त्रोक्त निर्णय देने वाली विश्वसनीय संस्था श्री कर्मकांडीय विप्र परिषद नीमच के तत्वाधान में जनकल्याण के लिए आज पितृ पक्ष की सर्वपितृ अमावस्या 2 अक्टूबर बुधवार को लगातार तीसरे वर्ष सामुहिक भव्य पितृ तर्पण कार्यक्रम कालका मन्दिर सोमेश्वर महादेव तीर्थ, रेलवे स्टेशन के पास, नीमच पर आयोजित किया गया।


कार्यक्रम विप्र परिषद के संरक्षक पं.मालचंद शर्मा और अध्यक्ष पं.राधेश्याम उपाध्याय के आचार्यत्व सम्पन्न इस भव्य आयोजन में 150 से अधिक की संख्या में नीमच और आसपास के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रातः 6 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरु हो गया था। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान विष्णु का पूजन संपन्न कराया गया तत्पश्चात् अलग-अलग दिशाओं में बैठाकर देव ऋषि पितृ तर्पण करवाया गया। तर्पण के दौरान भारत देश के शहीदों और बांग्लादेश में हिंसा में मारे गए हिंदुओ की सद्गति के लिए भी तर्पण किया गया।


तर्पण के विषय में आचार्यों द्वारा बताया गया कि पितृ दोष की शांति एवं कृपा प्राप्ति के लिए पितृ तर्पण करना सबसे शुभ माना जाता है। इसे करने से घर में अशांति, व्यापार में हानि, वैवाहिक जीवन में परेशानियां, पढ़ाई में बाधाए, शारीरिक कष्ट आदि समस्या दूर हो जाती हैं।
कार्यक्रम की एतिहासिक सफलता में पं.मालचंद शर्मा, पं.राधेश्याम उपाध्याय, पं.प्रेम प्रकाश गौड़, पं. जगदीश प्रसाद शर्मा, पं.रामेश्वर शर्मा, पं.शिव शंकर शुक्ला, पं.घनश्याम शास्त्री, पं.महेश शर्मा, पं.लक्ष्मण शास्त्री, पं.राहुल (मनोज) शर्मा, पं.राकेश शास्त्री, पं.अशोक मिश्रा, पं.दीपक शुक्ला आदि परिषद के सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया। अंत में पं.लक्ष्मण शास्त्री द्वारा इस कार्यक्रम को एतिहासिक सफलता दिलाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed