🔵स्वामी ने हादसे की जानकारी थाना पुलिस तथा विद्युत विभाग को दी

रिपोर्ट:मनीष कांत शर्मा

बदायूँ।सहसवान विद्युत संस्थान केंद्र सहसवान के अंतर्गत ग्राम घूरनपुर में 11000 विद्युत लाइन के घर के पास खड़े हुए विद्युत पोल में तड़के सुबह 10:00 बजे के लगभग अचानक आए करंट से पोल के पास बंधी हुई ग्राम के ही रागिव पुत्र अब्दुल अली की गर्भवती भैंस की दर्दनाक मृत्यु हो गई।

मौत इतनी दर्दनाक थी कि भैंस काफी देर तक विद्युत करंट से तड़पती रही तथा उसका जिगरा निकाल कर बाहर आ गया ।
रागिब ने हादसे की जानकारी थाना कोतवाली पुलिस विद्युत उप संस्थान तथा तहसील प्रशासन राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी को दे दी है।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद शारिक ने मौके पर पहुंचकर मृत भैंस का चिकित्सीय परीक्षण किया हैll

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *