रिपोर्ट – जीत नाग

बाराबंकी। बाइक सवार युवक को सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे राहगीरों ने डायल 108 एंबुलेंस को सूचना देकर उसे तत्काल सूरतगंज सीएससी सूरतगंज में भर्ती कराया जहाँ पर डाक्टरों नें युवक की हालत गंभीर देख उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सूरतगंज मौसड़ा गांव निवासी आकाश शर्मा पुत्र जगजीवन उम्र 25 वर्ष रोज का आना जाना रहता था। देर रात मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहा था तभी देर रात रामनगर सूरतगंज रोड स्थित रानीगंज देसी शराब के सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से आनन फानन घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से सूरतगंज सीएचसी पहुंचाया गया जहां पर हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के बाद लखनऊ में एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। जिनका रो रोकर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed