रिपोर्ट – जीत नाग

बाराबंकी। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पिता ने थाने पर तहरीर देकर केस दर्ज कराया पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। प्राप्त विवरण के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाने पर दी तहरीर में कहा है कि उसकी नाबालिक पुत्री बीते 2 अक्टूबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी देर शाम तक जब घर वापस नहीं आयी तो उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पिता का आरोप है कि उसकी नाबालिक पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया है। फिलहाल पीड़ित पिता ने मामले की तहरीर मोहम्मद पुर खाला थाने पर देकर प्राथमिकी की दर्ज कराई है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed