बदायूँ : लालपुल मुक्तिधाम के निकट अचानक चलती रोडवेज बस सँख्या UP25 BT 5849 में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से बाल-बाल बची। तुरन्त लालपुल चौकी के इंचार्ज एवं पुलिसकर्मियों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुये सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला। अफरातफरी में कॉन्स्टेबल धर्मवीर ने बहुत हिम्मत जुटाते हुये सराहनीय कार्य किया। हादसा टला बस में आग लगने से बची, चारों ओर धुँए का गुबार उठ गया।

यात्रियों में चीख पुकार के माहौल से लोग रोडवेज बस से उतर उतर के इधर उधर भागने लगे।लालपुल चौकी की पुलिस ने सरहानीय कार्य करते हुये हादसे पर काबू करते हुये सभी यात्रियों को धैर्य बांधकर सबका सामान इत्यादि में मदद की। हादसा टल गया है, काफी समय तक लम्बा जाम लगा रहा, सब चीजों पर कंट्रोल कर स्थिति सामान्य बनी हुई है। रोडबेज बस को सही दिशा में लगवा दिया गया।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed