ee

दूल्हा नहीं लाया हार बिन दुल्हन लौटी बारात

अज़ान खीरी । थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव नगरा में दूल्हा बारात लेकर पहुंच गया लेकिन दुल्हन के लिए हार नहीं लाया शादी के वक्त इसी को लेकर बात बिगड़ गई फिर क्या हुआ लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया इसी बात को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई लेकिन सब बेनतीजा रहा बारात बिना दुल्हन ही लौट गई

मालूम हो कि नीमगांव कोतवाली क्षेत्र के गांव ढखिया बुजुर्ग क्षेत्र से बारात इसी क्षेत्र के गांव नगरा के लिए गई थी बताया जाता है कि बारात गांव में पहुंचते ही लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों का अच्छे से जमकर स्वागत सत्कार किया और जलपान कराया इसके बाद द्वारा चार के लिए बारात तैयार हो गई बारात लेकर दूल्हा लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंच गया कुछ घंटों बाद विवाह की तैयारी शुरू हो गई चारों तरफ दोनों पक्षों में खुशियों का माहौल था गांव की तमाम महिलाएं व पुरुष दूरदराज से आये दोनों पक्षों के रिश्तेदार घर से बाहर तक मौजूद थे दूल्हे के पिता ने बताया कि लड़की पक्ष के घर वालों ने दूल्हे के पिता से लड़की के लिए हार लाने की बात की दूल्हे के पिता ने कहा झुलानिया झाले पायल सहित करीब 80,000 के जेवर लेकर गया था पर हार पर बात बिगड़ गई गांव में पंचायत शुरू हो गई पर लड़की का पिता मानने को तैयार नहीं हुआ रात भर पंचायत चली लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला सुबह 10वजे बारात बिना दुल्हन के अपने घर लौट गई वही दोनों पक्षों ने इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं दी है

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।