बहुआयामी समाचार ब्यूरो रिपोर्ट(उत्तर प्रदेश):महराजगंज जनपद के निचलौल- महाराजगंज मार्ग पर मदनपुरा पेट्रोल पंप के सामने डीएफओ पुष्प कुमार की गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटना की शिकार हो गयी, जिसमें ड्राइवर सहित पप्पू कुमार को काफी चोटें आई हैं मौके से उन्हें निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद महाराजगंज जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।

आपको बताते चले कि DFO पुष्प कुमार सहित चालक को काफी गंभीर चोटें आई हैं,जिनमें चालक के माथे पर और हाथ मे फ्रैक्चर हुआ है,वहीं DFO पुष्प कुमार को काफी अंदरूनी चोटें आईं हैं जो अचेत अवस्था में हैं।

अब हादसे के कारण बताते हुए आपको बता दें कि हादसा रविवार को शाम 4:00 बजे सरस्वती देवी महाविद्यालय निचलौल और मदनपुरा पेट्रोल टंकी के मध्य में हुआ जहां सड़क के बीच में अचानक वन्यजीव नीलगाय आ जाने से ड्राइवर द्वारा पावर ब्रेक का प्रयोग किया गया जिसमें गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई जिसमें गाड़ी पलटी मारते हुए पुनः सीधा हो गई गाड़ी के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं वहीं ड्राइवर सहित पुष्प कुमार को काफी गंभीर चोटें आई हैं जिनका इलाज महाराजगंज अस्पताल में चल रहा है।

@धर्मेन्द्र कसौधन(ब्यूरो,उउत्तर प्रदेश)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *