सहसवान आइसक्रीम लेकर लौटकर रही 4 वर्षीय मासूम बच्ची को एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही ईको कार ने रौंद दिया। आपको बता दें कि नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी बंटी की 4 वर्षीय पुत्री वैश्णवी घर के बाहर आइसक्रीम लेकर लौट रही थी।इतने में ही अचानक एक इको कार संख्या यूपी 24 ए यू 4765 ने जोकि एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कुछ दूरी तक ईको कार ने बच्ची को खदेड़ा जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई आनन-फानन में परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताते चलें बालिका अपने नाना के घर जहांगीराबाद में आई हुई थी। आक्रोशित भीड़ ने ड्राइवर को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोशित भीड़ के चंगुल से ड्राइवर को अपनी हिरासत में लेकर वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *