डीडीयू नगर चंदौली। मिनी महानगर मुगलसराय के वार्ड नंबर 22 पटेल नगर में एक खाली पड़े फील्ड में जहां कूड़ा फेक जाने पर खरपतवार प्लास्टिक का अम्बार लगा हुआ है। जहां लोगों की गाड़ियां खड़ी होती है। वही आज सुबह बृहस्पतिवार को किसी बच्चे द्वारा पटाखा छोड़े जाने के दौरान निकली चिंगारी से कूड़े में आग पकड़ने के बाद खड़ी बोलेरो में आग पकड़ ली। देखते ही देखते बोलेरो धू धू कर जलने लगी। इसके टायर फटने की आवाज से मोहल्ले वालो ने पानी चला कर आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने भी आग बुझाने में मदद की। यह तो संजोग अच्छा था कि जलती गाड़ी के अगल-बगल आधा दर्जन गाड़ियां खड़ी थी जिन्हें समय रहते हटा लिया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जली बोलोरो गाड़ी प्रदीप तिवारी की बताई जाती है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *