रिपोर्ट :- अनुपम कुमार

बाराबंकी l तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने घर से स्कूल जा रहे 5 वर्षीय मासूम छात्र को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण की थी की मौके पर ही मासूम छात्र की दर्दनाक मौत हो गई l दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया l सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l

जानकारी के मुताबिक कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ग्राम अरियामऊ निवासी सत्य प्रकाश तिवारी का 5 वर्षीय बेटा कोटवा धाम के बसंता फूफू मंदिर के ठीक सामने स्थित शिव सरस्वती एकेडमी में नर्सरी का छात्र है शुक्रवार की सुबह करीबन 9:00 बजे दिव्यांश रोजाना की तरह स्कूल जा रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप वाहन नंबर UP 32 TN 2334 ने उसे टक्कर मार दीl टक्कर लगते ही दिव्यांश सड़क पर जा गिरा और उसका सिर पिकअप के पहिए के नीचे आकर कुचल गया l

इस हादसे में दिव्यांश की घटना स्थल ही पर दर्दनाक मौत हो गई दुर्घटना के बाद पिकअप को नयापुरवा पंचायत भवन में खड़ी करके ड्राइवर मौके से फरार हो गयाl सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे कोतवाली बदोसराय के प्रभारी संतोष कुमार ने पिकअप वाहन को थाने भेज दिया l घटनास्थल पर पड़े छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l वही दिव्यांश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है l

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *