बहु आयामी समाचार
आकाश कुमार मिश्र
मैंगलगंज खीरी

तहसील मितौली के फतेहपुर रामेश्वर दयाल डिग्री कालेज फत्तेपुर में भाजपा सदस्यता महा अभियान को गति देने के लिए बैठक आहुति की गई ।जिसके मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सुनील सिंह बैठक की अध्यक्षता की पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने विशिष्ट अतिथि सौरभ सिंह सोनू ।
बैठक में डेलीगेट,डायरेक्टर, गन्ना समिति अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षगण,एवं पदाधिकारी गण प्रकल्प शक्तिकेंन्द्र संयोजक/ प्रभारी एवं प्रधानगण भाजपा के समस्त प्रकोष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनील सिंह ने कहा वैसे तो भाजपा सदस्यता अभियान ने गति पकड़ रखी। जनपद की जनता भाजपा परिवार से राष्ट्रहित में स्वतः जुड़ती जा रही है। बस हम कार्यकर्ताओं थोड़ा जागरूक होकर पिछले रिकार्ड को तोड़ना है। इस मौके पर भाजपायुवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामजी मैंगलगंज मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर तिवारी,उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा मितौली सर्वेश सिंह गन्ना समिति अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा डायरेक्टर अनुज शुक्ला, आदित्य सिंह,अंकित त्रिवेदी, अमित सिंह,अनिल राठौर शिव कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *