अवैध पटाखों के साथ दूकानदार हुआ गिरफ्तार

सूरज गुप्ता

सिद्वार्थनगर।

जिले के शिवनगर डिडई पुलिस ने डिडई चौराहे पर स्थित किराना की एक दूकान से गुरुवार को अवैध पटाखों के भण्डारण का भण्डाफोड़ करते हुए दूकानदार मोतीलाल पुत्र राम लखन को गिरफ्तार कर लिया। पटाखा फैक्टरियों व गोदामों में हो रहे विस्फोट की घटनाओं के रोकथाम हेतु स्थानीय पुलिस भी सतर्क है। दीपावली के मद्देनजर थानाध्यक्ष शशांक सिंह के नेतृत्व में शिवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने डिडई चौराहे पर स्थित जय गुरुदेव किराना स्टोर पर छापेमारी कर बडी मात्रा में अवैध तरीके से स्टोर किया गया पटाखा बरामद किया। उक्त बावत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि अवैध पटाखों की बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 99/2024 धारा 9(B) विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। थानाध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त थानाक्षेत्र के ही डडवा कोईजोत का ही निवासी है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *