रिपोर्ट: मनीष कांत शर्मा

बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ रेप की वारदात हो गई। लड़की गांव में लगा मेला देखने निकली थी। इसी दौरान आरोपी उसे ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

यहां रहने वाली 17 साल की लड़की गुरुवार रात मेला देखने घर से निकली थी। आरोप है कि गांव का ही युवक उसे बहलाकर अपने साथ तालाब किनारे ले गया। और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।इसके बाद आरोपी भाग गया। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *