रिपोर्ट:प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

बदायूं थाना अलापुर के म्याऊं निवासी ऑटो  चालक हरनाम पुत्र जगदीश पाल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई बताते है कि ऑटो चालक सुबह  चार बजे म्याऊं से बदायूं सवारियों को लेने जा रहा था कि सखानू के पास अनियंत्रित रोडवेज चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी ।

जिससे ऑटो भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया गनीमत यह भी रही कि ऑटो में कोई सवारी नहीं थी वह इधर से खाली लेकर बदायूं सवारियों को लेने जा रहा था इधर रोडवेज बस चालक मौका पाकर बस को वही छोड़कर फरार हो गया कुछ सवारियां रोडवेज बस में बैठी दबी जुवान से बता रही थी कि रोडवेज चालक दारू पीकर गाड़ी ड्राइव कर रहा था दो तीन जगह बस पलटने से बाल बाल बच गई थी तो सवारियों से कई बार झड़फ भी हुई थी पर यह अपने सुरा की मस्ती में मगन था।

इधर थाना प्रभारी अलापुर को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे उन्होंने तुरंत उसे जिला अस्पताल भेजा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी मृतक हरनाम बड़े ही सीधे स्वभाव का था उसके चार छोटे छोटे नाबालिग बच्चे है बह ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था उसकी पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया बच्चे रो रोकर कह रहे थे कि पापा यह कहकर गए थे कि शाम को पटाखे लेकर आयेंगे अभी कुछ रुपया कमा लाए उन्हें क्या पता था कि मेरे पापा अब कभी लौट कर नहीं आएंगे उनकी मौत की खबर सुनकर उनके घर देखने बालों का तांता लग गया इधर पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।