बांसी तहसील सभागार में समाधान दिवस का किया गया आयोजन

सूरज गुप्ता
बंसी/सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी तहसील सभागार में शासन के मंशानुरूप आज सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जंहा जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने फरियादियों की समस्यायों को सुना। मौके पर कुछ मामलों में दोनों पक्षों को सुन कर जिलाअधिकारी ने कुछ मामलों का निस्तारण किया इसके साथ ही अन्य मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया इस दौरान उपजिलाधिकारी बांसी प्रदीप यादव ,क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर रजत कुमार चौरसिया। सहित जिले के आला अधिकारी व तहसील अंतर्गत समस्त थाना प्रभारी व समस्त खंड विकास अधिकारी भी मौजूद रहे वहीं मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी ने बताया की लगभग 200 मामले आए हुए थे 17 का निस्तारण किया गया है और बाकी मामलों को नियमानुसार निस्तारण के लिए निर्देश दिया गया है

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।