बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर

19 नवंबर धौरहरा खीरी। पीलीभीत बस्ती हाइवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों के कहर से एक बाइक सवार की मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र ईसानगर के ग्राम हसनापुर निवासी 35 वर्षीय नेकराम पुत्र सुंदर लाल 11 बजे मंगलवार को बाइक से जाते वक्त रंजीतगंज पुल व अदलीशपुर चौराहे के बीच हाइवे पर किसी अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।सूत्रों के मुताबिक मृतक बाइक चालक बगैर हेलमेट होने से सर का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से मौत हो गई।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *