रिपोर्टर प्रदीप मिश्रा

सिकंदराबाद थाना नीमगांव क्षेत्र के नकारा सिरसा सोमवार को ससुराल मे संदिग्गध परिस्थितियो मे मौत हो गयी जिसके विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगो पर अतिरिक्त दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने व हत्या करने के लगाए आरोप थाना गोला कोतवाली क्षेत्र के सौठान गांव के निवासी काशीराम ने अपनी पुत्री प्रिया वर्मा 25 वर्ष का 22 जून 2023 को थाना नीमगांव क्षेत्र के सिरसा नकारा गांव में सूरज वर्मा पुत्र परमेश्वर वर्मा के साथ शादी किया था काशीराम ने बताया कि शादी के बाद मेरी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोग अक्सर मारा पीटा करते थे और उनाका मेरी पुत्री को प्रताड़ित करने का एक उद्देश्य बन गया था l मौक़े पर फॉरेंसिक टीम पहुंच कर साक्ष्य जुटाये,घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, नीमगांव थाना प्रभारी सी ओ ट्रेनी शिवम् कुमार, सी ओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह के साथ-साथ तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच कर शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला मुख्यालय भेज दिया इस संबंध में थाना अध्यक्ष नीमगांव सुनीता कुशवाहा ने बताया कि विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितिओं मे मौत हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा विधिक कार्यवाही की जा रही है.

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *