बहुआयामी समाचार आकर्ष मिश्र लखीमपुर खीरी

भारत के संविधान को अंगीकृत किये जाने के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा द्वारा पुलिस आफिस में संविधान दिवस मनाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस आफिस खीरी में समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी प्रदान कर, संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों, उद्देशिका को स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता व अखण्डता बनाये रखने की शपथ दिलाई।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक , एवं पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे एवं जनपद खीरी के सर्किल/थानों पर क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक के द्वारा अपने थानों पर भारत संविधान दिवस पर सभी पुलिस कर्मचारीगण को संकल्प/प्रस्तावना की शपथ दिलवाई गयी।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *