रिपोर्ट आकाश मिश्र बहुआयामी समाचार

मैगलगंज खीरी। नवनिर्वाचित गन्ना समिति के बोर्ड की पहली बैठक आज गन्ना समिति कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा नेता जुगुलकिशोर भी मौजूद रहे। डीसीएम ग्रुप की बैठक में अजबापुर, कुंभी चीनी मिल के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।नवनिर्वाचित सहकारी गन्ना समिति मैगलगंज की बोर्ड की पहली बैठक आज पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा नेता जुगुल किशोर की मौजूदगी में संपन्न हुई जिसमें संचालकों ने तमाम समस्याओं को लेकर वार्ता की जिसमें गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों से उतराई न वसूली जाए, गन्ना क्रय केंद्रों की तौल शिफ्ट से न कराकर सुबह 7 बजे से कराई जाए, किसानों का पुराना समिति पर बकाया तत्काल भुगतान कराया जाए, गन्ना क्रय केंद्र के किसानों को पांच कुंतल वजन बढ़ाकर 55 की जगह 60 कुंटल का ग्रास किया जाए, किसानों को मिलने वाली खाद के लिए गोदाम की व्यवस्था परिसर में ही कराई जाए, किसानों की गन्ने की पौध व पेड़ी की अलग-अलग सर्वे कराई जाए, सेंटरों पर गन्ना ढुलाई को लेकर पर्याप्त साधनों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, छोटे किसानों को कम से कम एक गन्ने की पर्ची अवश्य उपलब्ध कराई जाए, तमाम मुद्दों को लेकर संचालकों व चीनी मिल अधिकारियों समेत समिति के सचिव के मध्य वार्ता हुई। जिसमें जल्द ही सभी मुद्दों पर चीनी मिल व सचिव के द्वारा सहमति प्रदान की गई, इस दौरान गन्ना संचालक समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा व संचालक उषा सिंह के प्रतिनिधि गुड्डन सिंह, चंद्रशेखर वर्मा, अनिल राठौर, अंकित त्रिवेदी, अमित कुमार सिंह, सत्यवान, रामअवतार, सुधीर कुमार, रामराखन पाल के साथ-साथ लगभग सभी संचालक मौजूद रहे। चीनी मिल की तरफ से डीसीएम ग्रुप अजबापुर से गन्ना अधिकारी रमेश चौधरी के साथ-साथ कुम्भी मिल के भी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।