सल्टौआ ग्राम पंचायत में कुछ आपसी विवाद को लेकर हुआ मार पीट में एक की मौत एक घायल

ब्यूरो रिपोर्ट

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्लटोवा गोपालपुर बजार में परिवार के आपसी विवाद में पिंटू अग्रहरि ने शिवम सोनी उम्र 22 वर्ष को गाली गुप्ता देते हुए अनायास सीने पर चढ़कर चाकू मार दिया और खुद को भी चाकू से घायल कर लिया दोनों को आस पड़ोस के लोग और परिजनों ने स्लटौवा गोपालपुर अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शिवम सोनी को डॉक्टरों ने किया मृत्यु घोषित सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुटी घटनास्थल का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी भी पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चाकू बाजी की घटना हुई है जिसमें एक की मौत हो गई है दूसरे ने खुद को घायल कर लिया है परिजनों द्वारा तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *