बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 19 दिसम्बर

Id.no UP310587262804AMR06081985

Ref.no 22AUG2024LMP001727

लखीमपुर। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत नगर पालिका परिषद लखीमपुर एवं क्रीडा भारती द्वारा लखीमपुर खेल महोत्सव का शुभारंभ दिनाँक 21 दिसम्बर 2024 से किया जा रहा है जिसके सापेक्ष में नगर पालिका सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए क्रीड़ा भारती के कपिल श्रीवास्तव ने बताया कि यह खेल महोत्सव युवाओं को जोड़ने, एक मंच देने एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है जिसकी शुरुआत रन फ़ॉर राम और रन फ़ॉर स्वच्छता कार्यक्रम से 21 दिसंबर को की जाएगी और समापन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मोत्सव पर किया जाएगा। कपिल ने बताया कि विधायक, एमएलसी, एवं पालिकाध्यक्षा का विशेष सहयोग एवं योगदान है जिससे यह महोत्सव सफलता का नया आयाम गढ़ेगा। जिले स्तर पर आयोजित हो रहा यह खेल महोत्सव निकट भविष्य में प्रदेश स्तर पर ले जाया जाएगा। पालिकाध्यक्षा डॉक्टर इरा श्रीवास्तव ने बताया कि इस आयोजन में हजारों प्रतिभागी विभिन्न खेलो के लिए प्रतिभाग कर रहे हैं जिसका पंजीकरण पूर्णतयः निःशुल्क है, साथ ही बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के रहने, ठहरने व खाने की व्यवस्था नगर पालिका की ओर से पूरी तरह निःशुल्क की गई है।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed