बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 19 दिसम्बर

Id.no UP 310587262804AMR06081985

Ref.no 22AUG2024LMP001727

लखीमपुर के मोहल्ला जोड़ी बंगला,नौरंगाबाद के चंदेल लाॅन में 16वीं श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस कलश यात्रा शहर के विभिन्न मंदिरों तक सैकड़ो महिलाओं व भक्तों के द्वार भागवत व्यास पंडित अमित कृष्ण जी महराज बृंदावन धाम के नेतृत्व में वैदिक आचार्यों ने मंदिरों में पूजन वा जलाभिषेक कराया श्री रामेश्वरम मंदिर , जंगली नाथ मंदिर , छाया कुंआ नौरंगाबाद आदि मंदिरों में प्रथम दिवस पूजन हुआ । भागवत व्यास जी ने प्रथम दिवस कथा में श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कथा में बारह स्कन्द , अठारह हजार श्लोक, अठारह पुराणों का तत्व है भागवत कथा। महत्व बतलाते हुए कहा उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति श्रीमद भागवत कथा सुनता उसे एक हजार गौ दान का लाभ प्राप्त होता है । सभी सनातनी बंधुओं को अपने घरों में शास्त्रों और शस्त्रों का नित्य पूजन हो लेकिन पूजन के साथ ही उनका अध्ययन होना बहुत जरूरी है । आवश्यकता पड़ने पर धर्म और देश की रक्षा के लिए एकजुट होना आवश्यक है। श्रीमद भागवत कथा 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगी । कथा का समय 1 बजे से 5 बजे तक चलेगी । कथा में मुख्य रूप से सुधा जंगबहादुर सिंह , आचार्य संजय मिश्रा , भानुप्रताप सिंह , आर्येन्द्र पाल सिंह , शैलेन्द्र मौर्या, सुनील सिंह ,संदीप सिंह चौहान, वीरेंद्र बहादुर सिंह, संदीप मिश्रा , रवि श्रीवास्तव , बोध मणि मिश्रा , जगत नरेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *