ब्यूरो चीफ सचिन सिंह लखीमपुर खीरी

Up3105872262701SHN08112001
02Nov2024LMP001798
लखीमपुरखीरी।विकास खंड नकहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोरैया धारा में सफाई कर्मियों की लापरवाही से सड़कों पर गंधा पानी भर रहा है।गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल होने के कारण ग्रामीण गंदे पानी से निकलने पर मजबूर होने पर विवश हो रहे हैं वहीं खंड विकास अधिकारी नकहा के द्वारा सफाई कर्मियों पर ठोस कार्रवाई न किए जाने से गांव की सफाई व्यवस्था बदहाल होती जा रही है।आपको बता दें कि कोरैया धारा गांव में सफाई व्यवस्था बे पटरी हो चुकी है वहीं सफाई कर्मी अपनी मनमानी के कारण गांव में सफाई करने के लिए नहीं जा रहे हैं और उच्च अधिकारी जानकर भी अंजान बने हुए हैं सफाई कर्मियों द्वारा की जा रही लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ती नजर आ रही है वहीं ग्राम प्रधान भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।आपको बता दे कि गांव में जल जीवन मिशन के द्वारा पाइप लाइन डाली गई है और घर-घर तक पानी पहुंचाने का काम कराया गया है जिसके बाद गांव में सही रूप से नालियों का निर्माण न होने के कारण घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर भर रहा है और सफाई कर्मियों द्वारा सफाई न किए जाने से ग्रामीण गंदे पानी में निकलने पर मजबूर हो रहे हैं।
