बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 22 दिसम्बर
Id.no UP310587262804AMR06081985
Ref.no 22AUG2024LMP001727
लखीमपुर खीरी
उप्र राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से आयोग की मा. सदस्य सुजीता कुमारी 24 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई करेगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव ने दी।
जनसुनवाई में जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रसासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक की ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। मा. सदस्या जनपद में महिला उत्पीडन की घटनाओं की समीक्षा करते हुए जनसुनवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मा० सदस्या अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई के साथ आंगनबाडी, जिला कारागार, मितौली तहसील, सीएचसी मितौली, कस्तूरबा गांधी विद्यालय मितौली निरीक्षण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

