रिपोर्ट:प्रदीप पाण्डेय
बदायूं
बदायूं। आज राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद जिला बदायूं की मासिक बैठक का आयोजन परवेज कोल्ड स्टोर में सदर तहसील अध्यक्ष शालिम रियाज के नेतृत्व में किया गया।जिसमें संपूर्ण जिले के इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया सभी चैनलों के पत्रकारों का आगमन हुआ।कार्यक्रम का संचालन शकील भारती द्वारा किया गया।जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा जी ने सभी पत्रकारों का स्वागत किया और सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

सदर तहसील अध्यक्ष शालिम रियाज जी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को फूल माला व साल उड़ा कर स्वागत किया साथ ही में दूर दराज से आए सभी पत्रकार साथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की ।दिनेश जी ने बताया कि जिले में बहुत से पत्रकार जिनका स्किल पूरी तरह से डबलप नहीं है।जिनके लिए वह बहुत ही जल्दी मास कम्युनिकेशन का कोर्स अपने संतान में ले कर आ रहे हैं।

और उन्होंने बताया कि सभी पत्रकार इस कोर्स को अवश्य करे।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा जी ने कहा कि आए दिन पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर चर्चा के साथ सभी पत्रकारों के अधिकारों की जानकारियां दी और समझाया कि पत्रकार अपनी सुरक्षा देखते हुए ही पत्रकारिता करे और साथ में प्रशासन का सहयोग करे ।जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा जी द्वारा कहा गया कि संगठन की मर्यादा बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया गया।साथ ही जिले के अधिकारियों के साथ नियमित बैठक करके आपस में सामंजस्य बनाएं रखने का सुझाव दिया।संरक्षक प्रवेश राठौर ने पत्रकारों से अपील की कि जिले में अच्छा कार्य करे जिससे संगठन का नाम ऊंचा हो साथ ही में नए पत्रकारों के आई डी कार्ड का भी वितरण किया गया ।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी की भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में प्रवेश राठौर,सुमित मल्होत्रा,दिनेश सिंह,संजीव पटेल,अवनी माहेश्वरी,अतुल पटेल, तेजेंदर सागर,आनंद श्रीवास्तव,राजेश पाठक,प्रदीप पाण्डेय आदि पत्रकार मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed