प्रेस नोट-
अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु विरष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री सन्तप्रसाद उपाध्याय व थानाध्यक्ष फुगाना श्री गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 27.12.2024 को थाना फुगाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 78/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को ग्राम लोई बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. राजू पुत्र अजुद्दी प्रसाद निवासी ग्राम रूहेरी थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री राकेश कुमार थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
2. का0 1737 विनोद कुमार थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
3. का0 2373 बबलू कुमार थाना फुगाना, मुजफ्फरनगऱ।
MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE

