बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 28 दिसम्बर
Id.no UP310587262804AMR06081985
Ref.no 22AUG2024LMP001727
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी कोतवाली की चौकी रेहरिया क्षेत्र में चोरो के द्वारा चार घरों में लाखों रुपए की चोरी की। जबकि एक घर में चोरी करने में असफल रहें।
चोरो ने मुकेश शुक्ला पुत्र रमेश शुक्ला, मनमोहन सिंह पुत्र कैलाश सिंह, कृष्ण कुमार त्रिवेदी पुत्र राम त्रिवेदी, शिवम पुत्र अनूप सिंह निवासीगण रेहरिया के यहां चोरी की जबकि .नीरज पुत्र जगदीश के यहां भी प्रयास किया लेकिन असफल रहें।
चोरों की भनक लगते ही ग्रामीण लामबंद हो गये और चोरों की तलाश में निकल पड़े। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण वहीं रेहरिया पुलिस चौकी से लगभग तीन सौ मीटर दूरी पर चोर विश्राम कर रहें थे। चोरों ने जैसे ही ग्रामीणों को देखा तत्काल मौके से भागने लगे। ग्रामीणों ने उनका पीछा करते-करते दो चोर को धर दबोचा। लगभग 6 से 7 चोर दिस्तापुर गांव में गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे होने की सूचना पर ग्रामीण चौंकी गन्ने के खेतों में घूस गये। जहा से दो चोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।

