रिपोर्ट आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार
UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784
मितौली: विकास खंड मितौली स्थित गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रोहन लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल मितौली में बतौर मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू विशिष्ट अतिथि प्रदीप शुक्ल, विद्यालय के प्रबंधक मास्टर दिनेश कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया सुध्धी बुद्धी की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत खूबसूरत झांकियां बहुत ही सुंदर ढंग से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये विद्यालय के प्रबंधक मास्टर दिनेश कुमार द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों, विद्यालय के अध्यापकों को पुरस्कार वितरित किया मुख्य व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । विद्यालय प्रबंधक मास्टर दिनेश कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों और अभिभावकों धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच का कुशल संचालन कवि अमित कैथवार द्वारा किया। अतिथियों में ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप, शिवकुमार कटियार, बृजमोहन लाल मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार शुक्ला, विश्वनाथ श्रीवास्तव,राम सागर पाल, सुरेश राठौर रतहरी उपस्थित रहे।

