रिपोर्ट आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार
UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784
मितौली खीरी: आप को बता दें कि आज कैरियर कान्वेंट स्कूल कस्ता में धूमधाम से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस। आपको बता दें कि मितौली क्षेत्र के कस्ता कस्बे में स्थित कैरियर कान्वेंट स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री रत्नेश वर्मा जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। संरक्षक श्री शंकर लाल वर्मा जी के द्वारा माता सरस्वती के चरणों में पुष्पार्चन एवं दीप प्रचलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना मनमोहक झांकी के द्वारा प्रस्तुत की गई। आए हुए अतिथियों का स्वागत विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम जिनमें समूह नृत्य, एकांकी, गीत, भाषण आदि प्रस्तुत किए गए। अतिथियों की उपस्थिति ने छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। मंच का संचालन विपुल अवस्थी ने किया। गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री शंकर लाल वर्मा, प्रबंधक श्री रत्नेश वर्मा, प्रधानाचार्य श्री विपुल अवस्थी, अखिलेश कुमार, अनुज दीक्षित, आकाश मिश्र, विमल सिंह, बराती लाल, पंकज कुमार, विनीता पांडेय, वंदना पांडेय, नेहा तिवारी, सृष्टि अवस्थी, अंजली वर्मा, शिल्पी देवी, दीप्ति अवस्थी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।







