श्री गणपति होण्डा द्वारा होण्डा की नई एस पी 125 व एक्टिवा 125 की भव्य लाँचिंग की गई।

रोहित सेठ

वाराणसी कण्टोमेंट स्थित मदिन होटल में श्री गणपति होण्डा द्वारा होण्डा की नई एस पी 125 व एक्टिवा 125 की भव्य लाँचिंग की गई। इस लॉचिंग कार्यक्रम के मूख्य अतिथि श्री रविन्द्र जायसवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प व न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं होण्डा के एरिया सेल्स मैनेजर श्री नन्दू भारद्वाज के कर कमलो द्वारा किया गया।

इस भव्य लॉचिंग के अवसर पर होण्डा के एरिया सेल्स मैनेजर नन्दू भारद्वाज ने बताया कि नई एक्टिवा 125 में 123.92 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है, जबकि एसपी 125 में 124 सीसी का सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। एक्टिवा 125 का इंजन 6. 20 के डब्ल्यू पावर और 10.5 एन एम टार्क प्रदान करता है। यह एडवांस आइड्लिंग स्टॉप सिस्टम से लैस है, जिससे ईंधन की बचत होती है और यह पर्यावरण के अनुकूल है दोनों मॉडलों में 4.2 इंच का डिजिटल डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और यूएसबी टाइप-सी चार्जिग पोर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए है, जो आज के राइडर्स की आवश्यकताओ को ध्यान में रखकर बनाये गए है।

इस कार्यक्रम के अवसर पर श्री गणपति होण्डा के अधिष्ठाता रविश गुप्ता ने बताया कि होण्डा की नई एस पी 125 व एक्टिवा 125 की ग्राहको के अन्दर काफी उत्साह दिख रहा है और लोग काफी पसंद भी कर रहे श्री गणपति होण्डा के सेल्स मैनेजर प्रत्युस सिंह ने वहाँ उपस्थित सभी गणमान्य नागरिको का स्वागत व अभिनन्दन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *