
मेडिकल एसोशिएसन आफ होमियोपैथी इण्डिया (माही) द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया गया।
रोहित सेठ
वाराणसी प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी मेडिकल एसोशिएसन आफ होमियोपैथी इण्डिया (माही) द्वारा अक्षयवर क्लिनिक एण्ड शिवम होमियो रिसर्च के प्रांगण में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।उक्त अवसर पर सर्वप्रथम भारतीय सेना के सुबेदार मेजर श्री अजय कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, उक्त अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक व वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ.अनिल कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास में देश के स्वस्थ्य जनमानस की अहम भूमिका होती है और प्लास्टिक का उपयोग हमारे स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण का भी स्वास्थ्य बिगाड़ रहा है अत: हम सबको प्लास्टिक थैलियों का उपयोग पूर्णतया बंद करना होगा। इस अवसर पर शहर के डॉ.नीरज कुमार सिंह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, डाॅ.राकेश कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, डॉ.शिवम पटेल प्रदेश सचिव, डॉ. प्रिस कुमार सिंह, डॉ.भारती पटेल, डॉ.संजय कन्नौजिया, डॉ.राजेश पटेल, डॉ.पंकज,डॉ.अनुराग, डॉ.शैलेश पाल, डॉ. विश्वात्मन रघुवंशी , डाॅ.प्रदीप गुप्ता, डाॅ. के०के०सिंह, डॉ. पवन कुमार सिंह, डॉ.आशुतोस विश्वकर्मा, सीमा, मनीष वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहें
