रिपोटर आशुतोष पाण्डेय MDNEWS
अयोध्या। 04 अक्टूबर को अयोध्या में उमापति त्रिपाठी की स्मृति में सम्मान समारोह, पूज्य उमापति त्रिपाठी की स्मृति में 4 अक्टूबर को सम्मान समारोह एवं भजन संध्या अयोध्या। पूज्य श्री उमापति त्रिपाठी जी की स्मृति में वशिष्ठ फाउंडेशन शैक्षिक सामाजिक वेलफेयर ट्रस्ट एवं तीन कलश तिवारी मंदिर श्रीधाम अयोध्या के तत्वावधान में सम्मान समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 4 अक्टूबर 2026, रविवार को शाम 3 बजे रामकथा पार्क, अयोध्या में प्रस्तावित है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में परम पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य जी महाराज ‘विद्या भास्कर स्वामी जी’ को वरिष्ठ सम्मान एवं नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इसके साथ ही दि आयुष्मान फाउंडेशन को ब्रजेंद्र ब्रह्मचारी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मा. ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी कार्यक्रम की अध्यक्षता/साविनय उपस्थिति में रहेंगे। आयोजकों ने सम्मानित पत्रकार बंधुओ एवं श्रद्धालुओं,
संत-महंतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
समारोह के दौरान सम्मान कार्यक्रम के साथ भजन संध्या का भी आयोजन होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
