रिपोटर आशुतोष पाण्डेय
MDNEWS
अयोध्या। यश पेपर मिल में संदिग्ध परिस्थितियों में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की मौत का मामला, मृतक केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, सीएम योगी ने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया, मृतक के परिजन आज अयोध्या पहुंचे,शहर के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप।परिजनों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी की मुलाकात, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, यश पेपर मिल के मैनेजर अभिषेक सिंह पर बेटे की हत्या का लगाया आरोप,परिजनों ने यश पेपर मिल के प्रबंधन पर भी लगाए कई गंभीर आरोप,यश पेपर मिल के कर्मचारियों पर घटना के बाद परिवार को गुमराह करने का लगाया आरोप।

परिजनों का दावा–पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया है,
27 सितंबर को यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे का क्षत-विक्षत शव, परिजनों ने आशीष के मोबाइल फोन के केमिकल टैंक में मिलने और पुनः उसके ऑन होने पर भी पूछा सवाल क्या इतने घंटे तक पानी डूबे रहने के बाद भी कैसे तुरंत ऑन होगा फोन,
मामले में अयोध्या पुलिस ने यश पेपर मिल के एमडी समेत 8 लोगों के खिलाफ दर्ज की है FIR, परिजनों की मांग नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।
