पितृ पक्ष के पावन अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू जागृति संघ द्वारा रविवार, दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को वृद्ध आश्रम, ताशका रोड, रामपुर में वृद्धजनों के लिए भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उन्हें भोजन कराया। सभी पदाधिकारियों की सहभागिता से कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पितृ पक्ष हमें अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा के साथ-साथ समाज के बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदना का भाव रखने की प्रेरणा देता है। वृद्धजनों की सेवा केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति और संस्कारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम में सभी सम्मानित पदाधिकारियों की उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा। सभी बृद्ध आश्रम में रह रहे लोगों की समस्याओं को विस्तार से जाना ।संगठन द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में मानवता, संस्कार और सेवा भावना को मजबूत करने का सकारात्मक संदेश देते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वृद्धजनों के चेहरों पर आई खुशी और आत्मीयता ने इस सेवा कार्यक्रम को और भी सार्थक बना दिया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिंदू जागृति संघ के सभी पद अधिकारी मौजूद रहे

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *