भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने परीक्षा पर चर्चा 2025 का कार्यक्रम आज प्रसारण हुआ । जिस कार्यक्रम को स्थानीय देवीगंज रोड सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा वि. के सभागार में ऑडियो वीडियो के माध्यम से दिखाया गया।बच्चों को परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए उन्होंने कई उपायों की चर्चा की। उन्होंने कहा जो विषय डराये ,पहले उसी से निपटें।असफलता को ही अपना गुरु बनाए। परीक्षा को उत्सव के रूप में लें। सकारात्मक सोच के साथ निरंतर विषय का स्वाध्याय करें तो निश्चय ही सफलता मिलेगी। आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय के 680 छात्र -छात्राएं व35 आचार्य सहभागी हुए।सभी कार्यक्रम से काफी प्रेरित हुए।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *