पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत वाराणसी का दायित्व ग्रहण समारोह हुआ संपन्न।

रोहित सेठ

वाराणसी पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत का दायित्व ग्रहण समारोह सिंधी धर्मशाला कमिटी (झूलेलाल मंदिर) लक्सा के प्रांगड़ में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर हासानंद बदलानी , महामंत्री पद पर सुरेश वाध्या, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश तलरेजा ने सम्पूर्ण कार्यकारिणी संग दायित्व भार ग्रहण किया। दीक्षाधिकारी परम् श्रद्धेय पंडित जय प्रकाश महाराज ने सम्पूर्ण दीक्षांत समारोह को संपन्न कराया। कार्यक्रम मार्गदर्शन श्री मोतीलाल खट्टर, त्रिलोकी रूपानी ने किया। सफल संचालन दिलीप तुलसयानी व रवि सेहता ने किया। संरक्षक श्री एस कुमार सुखवानी, नरोत्तम सुखवानी दिलीप मोटवानी, कुमार सचदेवा, हरीलाल लखमानी जी ने सिंधी एकता अखंडता व विकास पर अपना उदभोदन दिया। कार्यक्रम संयोजक श्री प्रकाश राम्रख्यानी, ललित सर्राफ, प्रकाश लख्मानी, राजेश रूपेजा, सतीश छाबड़ा, धनेश बदलानी, नीरज बदलानी, विजय वाधवानी, भरत बदलानी थे। संरक्षक व्यापारी मल नैनवानी ने धन्यवाद प्रकाश किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed