बदायूं की दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की तीन किशोरियों रहस्यमय ढंग से गायब हो गईं। अचानक किशोरियों के गायब होने से परिवार और गांव में हड़कंप मचा हुआ है। दातागंज एसडीएम और सीओ ने पीड़ितों के गांव जाकर घटना की जानकारी ली है। फिलहाल गायब किशोरियों के परिजन की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस गायब किशोरियों की तलाश में जुट गई है।


दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अचानक तीन किशोरियों के गायब होने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि गांव की ये तीनों किशोरियां एक साथ गांव के बाहर उपले धाप रही थीं, जहां से अचानक गायब हो गईं। परिजनों ने उन्हें काफी तलाशा लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने थक हार के किशोरियों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर किशोरियों की छानबीन शुरू कर दी है। एक साथ अचानक गायब हुईं तीन किशोरियों की सूचना मिलते ही एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी के के तिवारी आज लापता किशोरियों के गांव पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना करते हुए ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत की। इधर इस मामले में दातागंज थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने गांव के चश्मदीदों से बात की तो उन्होंने बताया कि तीनों लड़कियां उपले बनाने के लिए गांव से बाहर आईं थीं,और तीनों ने आपस में इकट्ठे होकर बात की जिसके बाद वह कहीं चली गईं। मामले में जांच की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed