रस्साकसी में पटेल हाउस बना विजेता।

बालिका हॉकी मे स्टार क्लब विजई।


स्किपिंग रोप में तानिया अव्वल

रोहित सेठ

वाराणसी। पटेल हाउस की बालिकाओं ने सोमवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम मे बाबू आरएन सिंह खेल मेला में शानदार और दमदार प्रदर्शन करते हुए रमन हाउस को धूल चटा कर पहला स्थान हासिल किया।
स्किपिंग रोप में सानिया ने पहला, सोहनी मौर्या दूसरे और मेहदी पटेल तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद मे स्मृति पटेल, अकांछा भारद्वाज और खुशी पाल क्रमश पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रही।
बालिका हॉकी में स्टार क्लब जीता
तनु यादव के शानदार प्रदर्शन से स्टार क्लब ने आज वाराणसी क्लब को 6-2 से पराजित किया।
तनु यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक सहित चार गोल किया। जबकि सृष्टि पटेल और प्राची ने एक-एक गोल किया। वाराणसी क्लब की तरफ से नंदनी प्रजापति ने दो गोल किया।सभी खेल डॉक्टर आशा सिंह की देखरेख मे आयोजित हुए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed