86 वर्षीय लोकगायक ने महाकुंभ 2025 में सिद्धार्थनगर का नाम किया रोशन

सूरज गुप्ता
सिद्धार्थनगर।

महाकुंभ 2025 में 86 वर्षीय लोकगायक महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सिद्धार्थनगर जिले का नाम रोशन किया। 18 और 19 फरवरी को उन्होंने संस्कृति विभाग के कार्यक्रम में भाग लिया और 23 फरवरी को महाकुंभ के समापन समारोह में रानी दुर्गति यमुना मंच, सेक्टर 24 में एक विशाल कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अपने सात कलाकारों के समूह के साथ श्री पाण्डेय ने मंच पर अपने मूल गीत गाएं, जिससे दर्शकों का मन मोह लिया। इतने बड़े मंच पर प्रदर्शन करना जिले के लिए गर्व की बात है। उनके लोकगीत गायन को दर्शकों ने खूब सराहा। श्री पाण्डेय ने अपने लोक गायन के माध्यम से मंच पर एक शानदार माहौल बनाया और खूब तालियां बटोरीं। उन्हें संस्कृति विभाग के निदेशक द्वारा सम्मानित भी किया गया। एक प्रतिबद्ध हिन्दू, श्री पाण्डेय पारम्परिक लोक गीतों जैसे होली, कजरी, निर्गुण आदि को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, जो विलुप्त होने के कगार पर हैं।
महाकुंभ के अन्तिम चरण में संगम तट पर स्नान के बाद, उन्होंने लाखों श्रद्धालुओं के बीच संगम और प्रयागराज के महत्व को बताते हुए सुन्दर गीत गाए, जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गयें और “हर हर गंगे, हर हर महादेव” के नारे लगाते हुए एक सुखद माहौल बनाया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *