जिले के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मनचलों व शोहदों की किया चेकिंग

सूरज गुप्ता
सिद्धार्थनगर।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत शनिवार को प्रभारी एण्टी रोमियो स्कवाड टीम/शक्ति मोबाइल द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत एण्टी रोमियो कार्यवाही के तहत थाना क्षेत्र कपिलवस्तु मे कपिलवस्तु पार्क, अलीगढवा, वर्डपुर चौक व स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़कों, चौराहों पर चेकिंग की गयी। वहीं महिला दुकानदारों से नियमित आये दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारें में जानकारी प्राप्त की गई। वहीं चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रहीं। इस दौरान एण्टी रोमियों टीम में प्रभारी एण्टी रोमियो टीम महिला उप निरीक्षक मीरा चौहान, महिला आरक्षी मधु भारती एंटी रोमियो स्क्वाड और आरक्षी श्रीप्रकाश चौरसिया एंटी रोमियो स्क्वायड मौजूद रहें।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed