• बर्डपुर ब्लाक प्रमुख वन्दना सिंह की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक।
  • क्षेत्र पंचायत की बैठक में 4 करोड़ की योजना बनीं, क्षेत्र पंचायत क्षेत्रों में विकास कार्य के लिए सदन में तैयार की गई कार्य योजना।

सूरज गुप्ता
बर्डपुर/सिद्धार्थनगर।

विकास खण्ड बर्डपुर के सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में की गयीं, जिसमें विकास कार्यों को उपस्थित लोगों को बताया गया। जिसमें आवास योजना, पेयजल योजना, सड़क निर्माण योजना, पेंशन योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारें में जानकारी दी गई। पिछली कार्ययोजना पढ़कर सुनाई गई और आने वाले समय में विकास क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य कराये जायेंगे। क्षेत्र पंचायत की बैठक में मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा विकास खण्ड के अन्तिम गांव तक विकास कार्य कराया जायेगा। हर गरीब वर्ग के लोगों के लिए काम किया जायेगा। हर पात्र व्यक्ति को उसके अधिकार के तहत आवास, पेंशन सहित अन्य सुविधायें मुहैया कराया जायेगा। ब्लाक प्रमुख वन्दना सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत के विकास के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है, तभी विकास कार्य को गति दी जा सकती है। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी विजय सिंह ने बैठक में आये हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप पाण्डेय, बैतुल्लाह, वजहुल कमर, ई0 प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य जहुर खान, सबलू साहनी, नीतेश पाण्डेय, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत महेश्वर पाण्डेय, एडीओ सहकारिता अम्बरीश यादव, ग्राम विकास अधिकारी केशभान यादव, मनोहर लाल बरवाल आदि ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान तथा बीडीसी सदस्य उपस्थित रहें।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *