🔵एसडीएम शाहब से है अब स्योहारा वासियों की आस
रिपोर्ट:आसिफ रईस
स्योहारा
धामपुर के तेजतर्रार उप जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ऐसे दुकानदारों पर शिकंजा जरूर कसेंगे ऐसा स्योहारा के लोगों में विश्वाश जगजाहिर है। हालाकि लोगों का यह भी कहना है कि मीट के इन दुकानदारों को हठधार्मित के आगे सभी तंत्र फैल हो चुके हैं।स्योहारा के लोगों ने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि आम अभियान के तहत इन दुकानदारों के मानकों और मनमाने रेट वसूलने की भी जांच कराए जाना न्यायहित बेहद जरूरी है।
रमजान के आते ही दुकानदार बढ़ा देते हैं रेट
आपको यहां यह भी बताते चले कि मीट माफिया इतने बेलगाम हो चुके हैं कि मीट को किस रेट में बेचना है यह उनका अपना एक अधिकार बन गया है जैसे जैसे पवित्र रमजान का महीना चल रहा है वैसे ही मिट के यह दुकानदार मिट के रेट में बढ़ोतरी कर रहे हैं।ओर दुकानदार दोनों हाथों से नगर की गरीब जनता की जेबों पर डाका डालते हुए मनमाने रेट बसूलने लगे हैं।जबकि मानक की यदि बात कि जाए तो मिट का रेट निर्धारित है। बावजूद इसके दुकानदार हठधर्मिता दिखाते हुए पूरे पवित्र रमजान माह में खूब लूटमार करें।

स्योहारा। स्योहारा के मीट माफिया जहां बेलगाम है,वहीं दुकान खोलकर मीट बेच रहे दुकानदारों की हठधर्मिता के आगे सभी तंत्र फेल है। हालांकि समय-समय पर इन दुकानदारों के खिलाफ मनमाने रेट वसूलने और मानको की धज्जियां उड़ाने को लेकर अधिकारियों के दरबार में शिकायत तो पहुंचती है लेकिन आज तक इनके खिलाफ कोई कार्यवाही अमल में न लाए जाना लोगों के बीच एक सवाल या निशान है? आपको बता दे कि स्योहारा,मिलकियान,कस्बा,कुरैशीयान,आदि में करीब कई दर्जन से अधिक की संख्या में मीट की दुकान खुली हुई है सरकार के मानकों की हर रोज धज्जियां उड़ाने वाले मीट कारोबारी लोगों से ना केवल अपने मनमाने रेट वसूल रहे हैं बल्कि सरकार की गाइडलाइन,व मानव की भी हर रोज धज्जियां उड़ा रहे हैं। बेलगाम हो चुके इन दुकानदारों के यदि रेट की बात कीजिए तो 280 रूपये से लेकर 300 रुपए तक प्रति किलो लोगों से बेखौफ वसूल रहे हैं। इतना ही नहीं यह दुकानदार फ्रिज में रखकर बासी मीट की बिक्री कर लोगों के जीवन के साथ खूब खिलवाड़ भी कर रहे हैं।
