
आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती श्री अखिलेश कुमार सिंह द्वारा जिलाधिकारी के साथ तहसील शोहरतगढ़ में किया गया समीक्षा बैठक
सूरज गुप्ता
सिद्धार्थनगर आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती श्री अखिलेश कुमार सिंह द्वारा जिलाधिकारी डा० राजा गणपति आर० के साथ तहसील शोहरतगढ़ में समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती श्री अखिलेश कुमार सिंह द्वारा उपजिलाधिकारी कोर्ट की धारा 24 की समीक्षा की गयी। इसके साथ बड़े बकायेदार, तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों की समीक्षा की गयी। तहसीलदार कोर्ट तथा आई.जी.आर.एस. रजिस्टर, वरासत, भूमि विवाद आदि की समीक्षा की गयी। आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती श्री अखिलेश कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि समय से जन सुनवाई करे तथा गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ राहुल सिंह, तहसीलदार शोहरतगढ, नायब तहसीलदार शोहरतगढ़ एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
