स्योहारा।बीती रात यहां मुरादाबाद मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में जहां पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।


प्राप्त समाचार के अनुसार शाहनवाज (25)पुत्र दिलशाद निवासी मधु पूरा अपनी पत्नी जीनत के साथ बीती रात बाइक द्वारा अपनी ससुराल सहसपुर देहात जा रहा था यहां सहसपुर से पहले सड़क पर लापरवाही से खड़े एक रोड रोलर से उनकी बाइक टकरा गई जिस कारण जहां दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई तो ज़ीनत गंभीर रूप से घायल हो गई जो अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से जूझ रही है।


घटना के बारे में पुलिस का कहना है अभी तक पीड़ित परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं।मिली है जबकि रोड रोलर कब्जे में ले लिया गया है।जबकि शाह नवाज के दफ़न करने की तैयारी चल रही थी.घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है क्योंकि चंद महीनों पहले ही इनकी शादी हुई थी लेकिन इस हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed