रिपोर्ट नौशाद मलिक


बिजनौर-स्योहारा। यहां नगर के आर एसपी मार्ग स्थित हंस क्लिनिक पर एक पीड़ित शफीक पुत्र अब्दुल हफीज़ निवासी ग्राम खलील पुर ने गलत आपरेशन करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल सहित स्थानीय थाने में भी शिकायत करते हुए बताया है कि उसने कुछ समय पहले अपने अंडकोष का आपरेशन कराया था लेकिन आपरेशन के बाद से ही उसकी तबियत गड़बड़ रहने लगी जिसकी शिकायत उसने डॉक्टर से की तो आरोप है कि डॉक्टर ने उसके साथ अभद्रता की है।


वहीं अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि ये ऑपरेशन दो साल पहले हुआ था और इस बीच कभी वो मरीज उनके पास कोई शिकायत लेकर आया इसके उलट अब वो कुछ दिन पहले अस्पताल में दो लोगों को लेकर आया और अस्पताल में जमकर हंगामा काटने लगा जिसको समझाया गया था लेकिन उसने जमकर अभद्रता की है जिसकी फुटेज भी उनके पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *