सूरज गुप्ता
सिद्धार्थनगर : जिले के मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट परिसर में बौद्ध समाज के बौद्ध भिक्षुओं एवं अनुयायियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन बिहार में बौद्ध तीर्थस्थल बोधगया मे अवैध कब्जे के विरोध में किया गया। इस प्रदर्शन में जिले भर से अनुयायियों द्वारा मुख्यालय के कलक्ट्रेट परिसर में पहुँच कर अपनी बुलंद आवाज़ प्रदर्शन करते हुए अवैध कब्जे को हटाने की मांग की। इसके अलावा प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन भी देकर शासन-प्रशासन से मामले में कार्यवाही की मांग की। वहीं मीडिया से बात करते हुए भिक्षु अमित प्रिय ने धरने का कारण बताया और कहा कि महाबोधि विहार बोधगया जहाँ पर भगवान् बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था वहाँ पर गैर बौद्धों के कब्जे में है और वहाँ पर BT ACT – 1949 का भी पालन नही हो रहा है जिसकों लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है और अपनी मांगो का ज्ञापन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *